আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप झटके, जमीन से 10 किमी अंदर था केंद्र

Published on: July 11, 2022
---Advertisement---

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.3 थी. भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है. महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8.10 बजे अंबिकापुर संभाग में बैकुंठपुर के छिंदडांड और सोनहत के कटगोरी इलाके में झटके महसूस किए गए. लोगों को लगा कि माइंस में ब्लास्ट के चलते झटका लगा है. हालांकि इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा.

https://मछुआ नीति को केबिनेट की अगली बैठक में दी जाएगी मंजूरी : भूपेश

कुछ लोग जरूर घबरा कर घरों से बाहर निकल आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हल्के से उच्च तीव्रता श्रेणी का भूकंप था. इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है. इससे पहले 16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. तब रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप मापा गया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक अंबिकापुर से 138 किमी दूर दोपहर लगभग 3.9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था.

https://कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना, रेड अलर्ट जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now