राजनांदगांव. राजकपूर, अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र जैसे कई बड़े हस्तियों के साथ फिल्में कर चुके बौने कलाकार नत्थू दादा का शनिवार सुबह 4 बजे निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म जगत, कलाकारों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है. नत्थू दादा ने करीब 20 साल के अपने फिल्मी सफर में करीब 150 हिंदी फिल्मों में काम काम किया. छोटे कद के बड़े कलाकार नत्थू दादा राजनांदगांव जिले के रामपुर गांव के रहने वाले थे. उन्होने राजकपूर के साथ मेरा नाम जोकर से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी. महज दो फुट के बौने कलाकार ने एक दशक तो फिल्मी पर्दे पर लोगों को खूब हंसाया.
http://बारदाना के रखरखाव में अव्यवस्था, समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस
बता दें कि 1969 में भिलाई में जब फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई थी उस समय नत्थू दादा अपने साथी के कहने पर दारा सिंह को देखने आए थे. तब दारा सिंह ने भीड़ के बीच उन्हें अपने हाथों में उठा लिया था. तब से नत्थू दादा काफी फेमस हुए थे. उनके आमंत्रण के बाद वे मुंबई गए जहां दारा सिंह ने नत्थू दादा को कई फिल्में दिलवाईं. राजकपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, राजकुमार, प्रेमनाथ, दारा सिंह, अमजद खान, फिरोज खान, डैनी जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ उनकी कई फिल्में चर्चित रहीं. बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ काम करने के बाद भी नत्थू दादा का आखिरी वक्त बेहद गरीबी में बीता. वे महज हजार डेढ हजार रुपए की नौकरी करने करीब दस किलोमीटर का सफर रोज तय करते थे.
http://SBI ग्राहक ध्यान दें! एक जनवरी से बदल रहा है ATM से पैसे निकालने का नियम







