पिथौरा. नगर के युवा डॉक्टर कुलवंत राजा आजमानी को जिला मुख्यालय के कोविड सेंटर में कोविड प्रभावितों की दिन-रात सेवा कर उत्कृष्ट मानवीय कार्य करने पर स्थानीय दशहरा उत्सव समिति द्वारा सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि डॉ आजमानी के कोरोनाकाल में उत्कृष्ट योगदान के कारण मुख्यमंत्री भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं. वहीं दो वर्षों बाद उत्साह से मनाए गए दशहरा पर्व में भी इस बार हजारों दर्शक टूट पड़े. पिथौरा नगर दशहरा उत्सव समिति शीतला समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ आजमानी को उत्कृष्ट सेवा, वरिष्ठ साहित्यकार शिवशंकर पटनायक को उत्कृष्ट लेखन, गुरदीप चावला एवं रितेश महंती को शहीदों के सम्मान में सक्रियता के कारण दशहरा मंच से नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया.
https://सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, दीवार गिरने से भी एक की गई जान
भीड़ ने नगर के सारे रिकॉर्ड तोड़े
नगर के शीतला समाज एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रामलीला एवं रावण वध के पश्चात भजन सम्राट दुकालू यादव नाइट का आनंद लेने आए भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर नगर में अब तक हुए कार्यक्रमों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दुकालू यादव का कार्यक्रम रात करीब 12 बजे से देर रात 3 बजे तक चलता रहा. दर्शक भी पूरे समय कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा, नगर पंचायत के पार्षद कर्मचारियों सहित पूरे नगरवासियों के विशेष योगदान रहा.
https://CWC मीटिंग में दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने की मांग पर राहुल बोले- विचार करूंगा







