पिथौरा. नगर में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस बार लोग स्वतः ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते दिखे. रावण दहन के बाद आतिशबाजी भी की गई. कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच इस वर्ष भी नगर में पूर्व की तरह रावण दहन किया गया. चूंकि अत्यधिक भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए रामलीला का कार्यक्रम भी मात्र 20 मिनट में ही समाप्त कर दिया गया. रामलीला एवं रावण दहन की परंपरा निभाने आज भी हजारो की संख्या में नगरवासी पहुंचे.
http://Apple App स्टोर से गायब हुआ Google Pay, जानिए क्या है वजह
जो कि अपने परिवार के साथ सोशल डिस्टेंस बना कर खड़े दिखे, रामलीला मैदान काफी बड़ा होने के कारण सोशल डिस्टेंस बनाने में कोई परेशानी नहीं आई. जानकारों ने बताया कि आज रावण दहन के कार्यक्रम के समय पंचक लगा था. लिहाजा शास्त्रियों की सलाह पर चार और रावण के पुतलों का भी साथ में ही दहन किया गया. बहरहाल, कोरोना संक्रमण की दहशत के बीच शांति से दशहरा पर्व की परंपरा भी निपट गई.
http://अठावले की पार्टी में शामिल हुईं पायल घोष, अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप
http://सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव







