আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं एवं सब्जियों के दाम जानने सड़क पर उतरे सीएम

Published on: March 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को लाकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, खाद्यान्न एवं सब्जियों की उचित मूल्य की उपलब्धता का जायजा लेने स्वयं राजधानी रायपुर की सड़कों पर निकले. मुख्यमंत्री ने रावणभाटा स्थित अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड के पास सब्जी विक्रेताओं एवं खरीददारों से बातचीत कर सब्जी के दाम एवं विक्रय की जानकारी ली. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बूढा तालाब के पास इंडोर स्टेडियम में जरूरतमंद, बेसहारा और असहाय लोगों के लिए खाद्यान्न आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम और आपात कालीन फूड सप्लाई सेल का जायजा लिया. यह फूड सप्लाई सेल, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वयं सेवी संस्थाओं और संगठनों की मदद से 24 घंटे कार्य कर रहा है और बना हुआ भोजन जरूरतमंद लोगो को वितरित कर रहा है. इस व्यवस्था में करीब 140 स्वयं सेवी संगठन और करीब 5 हजार वालेंटियर्स लगे हुए हैं.

http://होम आइसोलेशन में रखे गए युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

उन्होने इस कार्य की व्यापक सराहना की. मुख्यमंत्री ने नया अंतर्राज्यीय बस स्टैंड परिसर में स्थापित किए गए सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेताओं से बातचीत की. उन्होने खरीददारों से विक्रेताओं से सब्जियों के रेट जाने. इंडोर स्टेडियम के कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने बातचीत में बताया कि जैसे ही कोई सूचना मिलती है वैसे ही भोजन आदि की व्यवस्थाएं की जा रही है. दानदाताओं से मिल रही राशन सामग्री के किट भी तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें जरूरतमंद लोगों और श्रमिकों को वितरित किया जाएगा. राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा मास्क तैयार किए जा रहे हैं. इन्हें भी वितरित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कल से राशन दुकानों से 2 माह के चावल का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के जो लोग या श्रमिक बाहर गए हैं, उनसे अपील की है कि वे जहां है, वही रहे उनके लिए सभी व्यवस्थाएं स्थानीय जिला प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी.

http://लगातार चौथी बार कोरोना पॉजिटिव निकलीं सिंगर कनिका कपूर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now