बलौदाबाजार. चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए. बिलाईगढ़ पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक मल्दा में 20 जनवरी को सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है. इसमें मल्दा निवासी कमल चौहान और मल्दा के आश्रित गांव बगलोटा निवासी बगस राम सरपंच पद के लिए आमने-सामने हैं. दोनों पक्ष सोमवार रात को ही प्रचार कर रहे थे. सरपंच पद के उम्मीदवार कमल चौहान के समर्थक बद्री नारायण साहू, संजय साहू और अन्य लोग बगस राम के समर्थक फुलेश्वर वर्मा के घर के पास रात को करीब 8 बजे पहुंचे थे.
https://अलाव से घर में लगी आग, पति-पत्नी की जलने से मौत
उस दौरान फुलेश्वर, शोभित, वेकेंश्वर, लालजी समेत अन्य लोगों के साथ वहीं खड़ा था. जैसे ही कमल के समर्थक वहां पहुंचे, दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. पहले कहासुनी हुई फिर दोनों पक्षों ने लाठी और टंगिया निकाल ली. गाली देते हुए एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे. घटना के वक्त गांव के और लोग भी थे. मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए. वहीं दोनों पक्षों के बद्री और फुलेश्वर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. विवाद काफी देर तक चलता रहा.
https://लखनऊ फ्रेंचाइजी ने फाइनल किए तीन नाम, राहुल पर पैसों की बरसात
इस बीच जब किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तब जाकर मामला शांत हुआ. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से बद्री और फुलेश्वर को बिलासपुर रेफर किया गया है. जबकि अन्य 10 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. एडिशनल एसपी ने कहा कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे. पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के अपील की है. दोनों पक्षों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
18 साल बाद अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या https://t.co/3elxOntCn8
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 18, 2022







