नई दिल्ली. Ducati ने भारतीय बाजार में बीएस-6 ईंधन मानक इंजन वाली Hypermotard 950 बाइक को लॉन्च कर दिया है. भारत में यह Hypermotard 950 रेंज दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी. डुकाटी Hypermotard 950 RVE की कीमत 12.99 लाख रुपए से शुरू होती है और Hypermotard 950 SP की कीमत 16.24 लाख रुपए है. इस बाइक का 937cc, V-twin इंजन पुराने मॉडल की तरह ही 114 hp का पावर और 98 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. डुकाटी ने गियर लेवल स्प्रिंग में लोड जोड़ा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह फॉल्स न्यूट्रल को रोकने में मदद करता है.
https://‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, आयुष्मान-वाणी का स्वैग झूमने पर कर देगा मजबूर
टॉप-स्पेक Hypermotard 950 SP में अब कंपनी की मोटोजीपी रेस मशीनों से प्रेरित एक नई पेंट स्कीम दी गई है. इसके अलावा SP वेरिएंट में अन्य कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है. जिसमें पूरी तरह से एडजस्टेबल ओहलिन्स सस्पेंशन और मार्चेसिनी व्हील शामिल हैं. आरवीई में थोड़ा कम-स्पेक मार्जोची फोर्क और सैक्स मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है और इसके एल्यूमीनियम व्हील्स में पिरेली डियाब्लो रोसो III टायर मिलते हैं. जबकि SP पिरेली डियाब्लो सुपरकोर्सा SP टायर के साथ आता है. आरवीई में फ्रंट फेंडर जैसे कार्बन फाइबर कंपोनेंट्स की भी कमी है, जो इसे SP की तुलना में करीब 200 किलोग्राम भारी बनाता है.
https://पूर्व विधायक आरके राय 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल










