नई दिल्ली. Ducati India ने भारतीय बाजार में अपनी ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल DesertX (डेजर्टएक्स) को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नई Ducati DesertX मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 17,91,000 रुपए तय की है. बाइक को ऑफ-रोडिंग के लिए रेगिस्तान के टीलों, संकरे ऑफ-रोड रास्तों, बजरी वाली सड़कों के साथ-साथ पहाड़ी मोड़ जैसी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है. बाइक के लिए बुकिंग दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई में सभी डुकाटी डीलरशिप पर शुरू हो गई है. कंपनी ने कहा है कि बाइक की डिलीवरी जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होगी.
इसमें डेस्मोड्रोमिक डिस्ट्रीब्यूशन के साथ 937 cc डुकाटी टेस्टास्ट्रेटा 11° ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 9,250 rpm पर 110 hp का पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm का टॉर्क डिलीवर करता है. यह इंजन एक खास तौर से विकसित गियरबॉक्स से लैस है जिसमें मल्टीस्ट्राडा V2 के जैसे अलग-अलग डेडिकेटेड रेशियो हैं. इसमें एक वर्टिकल हाई-रिजॉल्यूशन 5-इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले मिलता है जिसे स्टैंड-अप राइडिंग में अच्छी विजिबलिटी के लिए रखा गया है. इस डिस्प्ले को डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे राइडर अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकता है. जिससे म्यूजिक, कॉल मैनेजमेंट और टर्न बाय टर्न नेविगेशन (ऑप्शनल) जैसे नए फीचर्स को एक्टिवेट किया जा सकता है.
https://पेड़ से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 2 की मौत, 4 घायल










