আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्लास रूम से खींचकर छात्र को बाहर निकाला और चाकुओं से गोदकर कर मार डाला, एक गिरफ्तार, एक फरार

Published on: August 24, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. शहर के मध्य रामभांठा संजय मैदान में स्थित कैलाश नाथ काटजू सरकारी स्कूल के अंदर से खींचकर दो नाबालिगों ने एक छात्र को क्लास रूम से बाहर निकाला और उसे चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं दोनों नाबालिग हत्यारे छात्र फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं एसपी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन से एक आरोपी हत्यारे को पकड़ने में कामयाबी भी हासिल कर ली है. दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. इस इलाके में पहले भी चाकूबाजी की घटना घट चुकी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग दो से ढाई बजे के बीच घटी.

http://अब आ सकता है कोविड-22, डेल्टा वेरिएंट से भी होगा खतरनाक

रामभांठा मैदान के पास स्थित सरकारी स्कूल के क्लास रूम में दो लड़के अचानक घुसे और उन्होंने नाबालिग बच्चे को खींचते हुए बाहर निकालकर चाकूओं से गोद डाला. मामला लड़की को लेकर बताया जा रहा है. इस घटना में कोई बीच बचाव करता उससे पहले ही नाबालिग को चाकूओं से गोदकर दोनों आरोपी फरार हो गए. मृतक सागर की उम्र लगभग 13 साल है, जो नवमी का छात्र था. इस वारदात से रामभांठा इलाके में दशहत व्याप्त है. फिल्मी स्टाईल में हुई इस दर्दनाक हत्या से आसपास के लोग काफी भयभीत हैं.

http://स्कूल में छात्रा से सिर की मालिश कराते शिक्षक का वीडियो वायरल, DEO ने किया निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now