रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के विरुद्ध टूल किट के मामले में कांग्रेस द्वारा कराई गई एफ़आईआर को लेकर भाजपा प्रदेश इकाई के निर्णयानुसार सोमवार को प्रदेशभर के थानों-चौकियों के सामने 5-5 प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर धरना दिया. भाजपा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस और उसकी सरकार के अलोकतांत्रिक रवैए का विरोध किया और कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार दबाव और दमन के अपने राजनीतिक चरित्र का परिचय दे रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताक़त के साथ अपने नेतृत्व के साथ संघर्ष के लिए तत्पर हैं. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और प्रदेश सरकार यह अच्छी तरह समझ लें कि भाजपा कार्यकर्ता सत्तावादी दमन और लोकतंत्र-विरोधी ताक़तों से मुक़ाबला करना अच्छी तरह जानते हैं.
http://ब्लैक फंगस संक्रामक नहीं, अलग रंगों से नई पहचान देना गलत : AIIMS डायरेक्टर
भाजपा के आंदोलन के मद्देनज़र सोमवार को स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत के साथ राजधानी के सिविल लाइन्स थाना पहुँचे. अपने निवास मौलश्री विहार से सिविल लाइन छत्तीसगढ़ क्लब के पास पहुँचने के बाद डॉ. सिंह सिविल लाइन्स थाना तक पैदल रवाना हुए. इस दौरान सबसे पहले भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह का तिलक-वंदन व आरती कर स्वागत किया. राजभवन से सिविल लाइन्स थाना तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध खड़े होकर डॉ. सिंह समेत श्री साय, श्री कौशिक, श्री अग्रवाल व श्री मूणत का स्वागत किया. भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोहराया कि टूल किट मामले में अपने षड्यंत्रकारी राजनीतिक चरित्र के बेनक़ाब होने कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार बौखला गई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के नेता सपने में भी यह क़तई न सोचें कि डॉ. रमन सिंह के साथ वह दबाव, दमन और अलोकतांत्रिक आचरण कर लेंगे. पूरी भाजपा अपने नेता डॉ. सिंह के साथ एकजुट होकर खड़ी है और खड़ी रहेगी.
http://सभी जिलों में बढ़ी रिकवरी दर, छत्तीसगढ़ की बढ़कर औसत 92% हुई
लोकप्रियता के ग्राफ़ में आज भी अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन कर रहे डॉ. सिंह के साथ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता ज़ेल जाने के लिए तैयार है. डॉ. रमन सिंह को गिरफ़्तार करने से पहले कांग्रेस सरकार को प्रदेश में अपनी ज़ेलों के विस्तार की तैयारी कर लेनी चाहिए. पूर्व मंत्री व विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि जिस ट्वीट के कारण पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पात्रा के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की गई है, भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के साथ हमने भी वह ट्वीट किया है. अब अगर प्रदेश सरकार में राजनीतिक साहस है, तो हमें भी गिरफ़्तार करे. पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि जब हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है तो हम स्वीकार करते हैं कि हमने भी उसे रिट्वीट किया है प्रदेश सरकार हमें गिरफ़्तार करे अन्यथा उनके ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर वापस ली जाए.
‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ का पहला गाना ‘मेरे लिए’ रिलीज, दिखा रूमी के प्यार में अगस्त्य का जुनून https://t.co/1fbbs3YIzp
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 24, 2021







