नई दिल्ली. पिछले साल केंद्र सरकार ने 1 जनवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए थे. इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि जनवरी महीने की शुरुआत में ही सरकार किसानों को सौगात दे देगी. पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 13वीं किस्त से पहले सरकार ने बड़ी जानकारी दी है. अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा लेते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है.
https://जब बच्चों ने मुख्यमंत्री से कहा- सर, अवर पैरेंट्स आर वेरी हैप्पी बिकॉज ऑफ यू
अगर आप भी इस सरकारी योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं है तो आपके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा. वहीं आपको ये भी चेक करना है कि आपके लैंड सिडिंग का स्टेटस क्या है. इसके लिए आपको पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है और अगर स्टेटस में ‘नो’ लिखा है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाना है और इसे करवाना है.
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
आपको पहले PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है. अब Farmers Corner पर जाइए. यहां आपको ‘New Farmer Registration’ के विकल्प पर क्लिक कीजिए. इसके बाद आधार नंबर एंटर करना होगा. इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा. इस फॉर्म में आपको अपना पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी. इसके साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल्स और खेत से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
https://मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य निलंबित










