আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘समय सीमा में निर्माण कार्यों को करें पूरा, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई’

Published on: November 6, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ डॉ फ़रिहा आलम सिद्की ने आज सभी जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न निर्माण एजेंसी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठककर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने समय सीमा के भीतर निर्माण कार्यों में हो रहे देर पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने बैठक में सख्त संदेश देते हुए समय सीमा में ही निर्माण कार्यों को करे पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य नहीं होगी तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी इसके लिए जनपद सीईओ ही जिम्मेदार होंगे.

http://लड़कियां प्रताड़ना से न डरे, आयोग के समक्ष आयें : डॉ. किरणमयी नायक



इसके साथ ही बैठक में राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई. इनमें मुख्य रूप से मनरेगा, नरुवा कार्यक्रम की समीक्षा, धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण की स्थिति, नए पंचायत भवनों का निर्माण, गौठानों में वर्मी कंपोस्ट यूनिट निर्माण, बकरी शेड, सामुदायिक शौचालय निर्माण सहित गौधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई. इसके साथ ही महिला समूहों के द्वारा सामुदायिक बाड़ी निर्माण एवं वर्मी खाद के पैकेजिंग के लिए प्रशिक्षण की स्थितियों का जायजा लिया गया है. जिला पंचायत सीईओ ने महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे गोबर के दीये को विक्रय हेतु उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं.

http://आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, शारीरिक दक्षता परीक्षा की रेंजवार समय सारणी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now