महासमुंद. लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अधिकांश लोग बिना मास्क के घरों से निकल रहे हैं. वहीं कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों की इस तरह की लापरवाही खतरा साबित हो सकती है. इधर, विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने घरों में रहकर कोरोना से लड़ाई में अपना योगदान देने की बात कहते हुए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है. उन्होंने बिना मास्क के घरों से बाहर निकलने व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किए जाने पर चिंता जताते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से चर्चा करते हुए इसका पालन कराए जाने पर जोर दिया.
http://VIDEO : अनुष्का की वेब सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस-थ्रिलर से है भरपूर
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन द्वारा छूट दी गई है. जिसका कुछ लोगों द्वारा फायदा उठाते हुए बेवजह घूमने के साथ ही शहर का मौहाल देखने सड़क पर निकल रहे हैं. जबकि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को अपने-अपने घरों से बाहर निकलने पर मास्क व गमछा का इस्तेमाल करना अनिवार्य है. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि अभी कोरोना का संकट अभी टला नहीं है. लॉकडाउन हटने के बाद भी कई महीनों तक सोशल डिस्टेंस का पालन व मास्क लगाना जरूरी रहेगा.
http://तेंदूपत्ता तोड़ रही महिलाओं पर भालू का हमला, एक रायपुर रेफर







