আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गर्मी में खाली पेट घर से बाहर न निकलें, जानिए लू से बचाव के उपाय

Published on: April 4, 2022
---Advertisement---

गर्मी के मौसम में लू लगने से बीमार होने के अनेक मामले आते हैं. कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है. ग्रीष्म ऋतु में लू चलना आम बात है. इस मौसम में तेज धूप एवं गर्मी के कारण लू लगने की संभावना रहती है. लू लगने का प्रमुख कारण शरीर में नमक और पानी की कमी होना है. पसीने के रूप में शरीर से नमक और पानी का बड़ा हिस्सा शरीर से बाहर निकल जाता है और खून में गर्मी बढ़ जाती है. लू लगना खतरनाक एवं जानलेवा भी हो सकता है. शरीर में कुछ लक्षणों के आधार पर जाना जा सकता है कि हमें लू लग गई है. बहुत तेज बुखार आना, सिर भारी लगना, शरीर से पसीना न निकलना, उल्टी होना, हाथ-पैर में दर्द होना, त्वचा का सूखा, गर्म व लाल होना, चक्कर एवं बेहोशी आना इसके लक्षण हैं.

https://दिल की बीमारी से बचने स्वस्थ जीवन-शैली और अच्छा खानपान अपनाएं

लू से बचाव

कुछ सामान्य उपाय अपनाकर लू से बचा जा सकता है. गर्मी में पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें, सफेद या हल्के रंग का सूती का कपड़ा पहनें, धूप के चश्मे, टोपी तथा छाता का प्रयोग करें, धूप में बाहर निकलने से बचें. यदि धूप में निकलना जरूरी हो तो खाली पेट घर से बाहर न निकलें. गर्मी के दिनों में शीघ्र पचने वाला भोजन करना चाहिए व दिन में बार-बार पानी का सेवन करते रहना चाहिए. नाक व कान को ढंककर या लपेटकर निकलें. धूप के चश्मे, टोपी और छाता का इस्तेमाल करें. मौसमी फलों जैसे तरबूज, अंगूर, खरबूज इत्यादि का सेवन भी लू से बचाव में लाभदायक रहता है. लू के लक्षण होने पर तुरंत अपने नज़दीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाएं या मितानिन से संपर्क करें.

https://मधुमेह से बचाव के लिए भोजन में इन सामग्रियों का करें उपयोग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now