बलौदाबाजार. जिलें के कुछ जगहों में टीकाकरण अभियान में आम लोगों के द्वारा व्यवधान करने की कोशिश की जा रही है. जिसके चलते कुछ गावों में टीकाकरण कम हो रहा है. इस पर रविवार को कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए एवं सभी को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण अभियान को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं.
http://स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा, मोहल्ला कक्षा लेने वाले 36-36 शिक्षक हर जिले में होंगे पुरस्कृत
गौरतलब है कि आज भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम गुड़ाघाट में टीकाकरण टीम पहुँची तो वहां पर भगवती नाम के एक व्यक्ति गांव वालों को टीकाकरण कराने से रोक रहा था. टीकाकरण को लेकर उल जूलूल की बातें बोल रहे थे जबकि गांव वाले टीकाकरण के लिए तैयार थे. इसकी जैसी ही सूचना नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल के पास पहुँची वे तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे तो फिर वह व्यक्ति पुलिस के आते ही वहां से भग गया. इसी तरह बालौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौसरी में भी पंच धनेश कुर्रे के द्वारा व्यवधान पैदा करने की कोशिश की गई पर ग्रामीणों ने आगे आकर उत्साह से टीका लगाया एवं उस पंच को वहां से भगा दिया.
http://रेव पार्टी का भंडाफोड़, रियलिटी शो और फिल्मों से जुड़ीं 5 महिलाएं सहित 22 गिरफ्तार







