धमतरी. रेत खनन माफिया ने जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की. करीब 3 घंटे तक बंधक बनाने के दौरान बेल्ट और डंडों से पीटा गया. किसी तरह से शुक्रवार तड़के वहां से दरवाजा तोड़कर भागे और थाने पहुंचे. यहां पर रुद्री थाने के सामने ही बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य खूबलाल लाल ध्रुव को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि मगरलोड के राजपुर स्थित डाभा क्षेत्र में रेत का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है. इस पर वे अपने साथ 5-6 लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गए. ट्रक और ट्रैक्टर पर रेत का अवैध परिवहन होते देख उन्होंने विरोध किया.
http://मुख्यमंत्री निवास में कोरोना की दस्तक, सुरक्षाकर्मी मिला संक्रमित
इसके बाद खनन कर रहे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दो लोग वहां से जान बचाकर भाग निकले. जबकि जिला पंचायत सदस्य खूबलाल सहित अन्य को बंधक बना लिया गया. इन्हें वहीं बने कमरे में बंद कर दिया गया. इसके बाद बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पिटाई की गई. तड़के करीब 4.30 बजे किसी तरह दरवाजे की कुंडी तोड़कर वहां से भाग निकले. इसके बाद रुद्री थाने पहुंचे और बाहर ही बेहोश होकर गिर गए. इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार किया गया. अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है.
http://हिना खान ने गाया सुशांत की फिल्म का गाना, वायरल हो रहा वीडियो







