रायपुर. एसीबी की टीम ने बुधवार को बलरामपुर में जनपद CEO, बलौदाबाजार में ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (CGRES) के सब इंजीनियर, सरगुजा और नारायणपुर में शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एसीबी की यह कार्रवाई रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर की टीमों ने की है. बलरामपुर में ठेकेदार ने नाले में पुलिया का निर्माण कार्य किया था. भुगतान का चेक काफी लंबे समय से लंबित था. उसने कई बार जनपद पंचायत CEO विनय गुप्ता से संपर्क किया. चेक पास करने की एवज में CEO ने एक लाख रुपए की मांग रखी. ठेकेदार ने ACB में शिकायत कर दी. सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप का आयोजन किया और पहली किश्त के 60 हजार रुपए लेते उसी के कार्यालय में पकड़ लिया.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
इसी तरह एसीबी की एक टीम ने बलौदाबाजार के सिमगा में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सब इंजीनियर सुनील कुमार अग्रवाल को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. आरोपी ने सीसी रोड निर्माण कार्य के मूल्यांकन और सत्यापन के लिए ठेकेदार से 12000 रुपए रिश्वत की मांग की थी. सरगुजा में घोघरा विकासखंड बतौली स्थित शासकीय स्कूल के प्रधानपाठक साल 2017 में रिटायर्ड हुए थे. उनको सातवें वेतनमान के एरियर 1.14 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान नहीं हुआ था. इसे दिलाने के लिए उन्होंने BEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 प्रमोद गुप्ता से संपर्क किया. उन्होने इसके लिए 10 हजार रुपए मांगे. एसीबी ने रिकार्डिंग कराई और फिर उसे रुपए लेते पकड़ लिया.
http://भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक 7 जनवरी तक बढ़ाई गई
इसी तरह बस्तर में भी जगदलपुर ACB की टीम ने कार्रवाई की और जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय के क्लर्क किशोर कुमार मेश्राम को 10 हजार रुपए लेते धर दबोचा. आरोपी सहायक ग्रेड 3 पर है. उन्होने एक शिक्षक को अन्य स्कूल में ट्रांसफर किए जाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर टीम ने उसे रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
चाणक्य नीति : लगातार मिल रही है असफलता तो अपनाएं ये टिप्स, होंगे सफल https://t.co/ALh39jnxp9
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 30, 2020







