আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शासकीय जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर गड़बड़ी, पटवारी समेत 4 बंदी

Published on: November 16, 2019
---Advertisement---

पिथौरा. शासकीय जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर गड़बड़ी करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक पटवारी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि क्षेत्र में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर ठगी करने के दर्जनों प्रकरण है. स्थानीय थाना प्रभारी कमला पुसाम के प्रभार लेने के बाद से ही लगातार गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है जिससे फर्जी कार्य करने वालों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 2 अक्टूबर को दर्ज एक प्राथमिकी में ग्राम जम्हर के एक कृषक पर ग्रामीणों से मोटी रकम लेकर उनका फर्जी पट्टा बनाने एवं बाद में उसी पट्टे से केसीसी ऋण निकलवाने की रपट ग्राम जम्हर के ही संतराम चौहान ने की थी.

http://नगरीय निकाय चुनावों में ऑनलाइन निर्देशन पत्र भर सकेंगे उम्मीदवार

जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमला पुसाम ने स्वयं की और पूरे मामले में कोकोभाटा के अनिल बरिहा एवं पटवारी के निजी सहायक नकुल सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया. आरोपियों ने आनंदराम पटेल की कुल 5 एकड़ भूमि को आसपास की भूमि मिलाकर कूटरचना करते हुए 25 एकड़ बना दिया. इसके बाद इसी जमीन के नाम से बैंक से केसीसी भी बनवाकर ऋण भी ले लिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा दीवाली के दिन तहसीलदार, बैंकों की फर्जी सील एवं हस्ताक्षर कर किसानों से लाखों रुपाए ऐंठने के आरोप में गिरोह के सरगना उत्तम मजूमदार सहित कुल सात लोगों को पकड़कर रिमांड में जेल भेजा था. उक्त मामले की जांच में भी थाना प्रभारी पुसाम ने शेष आरोपियों में एक आरोपी चिखली के शिक्षक राजनाथ भोई को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शिक्षक राजूनाथ भोई अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को पट्टा बनवाने के लिए प्रोत्साहित कर कमीशन में उत्तम मजूमदार से पट्टा बनवाकर केसीसी ऋण निकलवाता था.

http://पुरानी रंजिश पर हत्या, युवक को आजीवन कारवास की सजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now