नई दिल्ली. एक्ट्रेस दिशा पटानी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. दिशा पटानी ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है. इस वीडियो में वह काफी जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दिशा पटानी एकदम कूल स्टाइल में नजर आ रही हैं. दिशा का ये एनर्जेटिक डांस उनके फैंस को इतना पसंद आया है कि लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे. दिशा पटानी के वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
http://15 अप्रैल से 10वीं और 3 मई से होंगी 12वीं बोर्ड की परीक्षा
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा पटानी ने कैप्शन में लिखा है- जस्ट चिलिंग. इसके साथ ही हैशटैग में दिशा ने बताया है कि इस डांस वीडियो को आलिशा बेहूरा ने कोरियोग्राफ किया है. बता दें कि हाल ही में दिशा पटानी ने मालद्वीप में वेकेशन मनाया है. इस वेकेशन की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों दिशा सलमान खान स्टारर ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में बिजी हैं. फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस के किरदार में दिखाई देंगी. देखिए वीडियो
http://‘तारक मेहता…’ की बबीता जी की इन तस्वीरों ने मचाया तहलका










