महासमुंद. कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तथा इस पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुनील कुमार जैन ने जिले के व्यापारी संघों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. जिले के ग्रीन जोन में होने के फलस्वरूप कार्यालय, प्रतिष्ठान, वस्तुओं, सेवाओं को भी शर्तों के अधीन (लॉकडाउन) से छूट प्रदान की गई है. इनमें छड़, सीमेंट की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस रविवार एवं गुरूवार को खुली रहेंगी. शेष दिवस व्यापारी होम डिलिवरी कर सकेंगे. इसी तरह पंखा, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशियन, फ्लैक्स की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस मंगलवार एवं शनिवार को खुली रहेंगी शेष दिवस व्यापारी पंखा, कूलर की होम डिलिवरी कर सकेंगे. स्टेशनरी एवं किताब की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस रविवार एवं गुरूवार को खुली रहेंगी. कपड़ा, सराफा एवं बर्तन की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस सोमवार एवं बुधवार को खुली रहेंगी. वेल्डिंग, वर्कशॉप, लेथ, फोटो कॉपियर, फोटो स्टूडियो, पैकिंग सामग्री की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस सोमवार एवं बुधवार को खुली रहेंगी.
http://सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं, प्रभारी प्रधानपाठिका निलंबित
ऑटोमोबाइल, ऑटोपार्ट्स, सायकल एवं रिपेयर की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस रविवार एवं गुरूवार को खुली रहेंगी. हार्डवेयर, मोबाइल शॉप, फर्नीचर एवं पूजा सामान की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस मंगलवार एवं शनिवार को खुली रहेंगी. फैंसी स्टोर्स, चश्मे की दुकान एवं जनरल स्टोर्स की दुकानें सप्ताह में 2 दिवस रविवार एवं गुरूवार को खुली रहेंगी. नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र में स्थित होटल सप्ताह में 2 दिवस रविवार एवं गुरूवार को खुली रहेंगी, किन्तु संचालक ग्राहक को बैठाकर नहीं खिला सकेंगे, केवल पैक्ड फूड ही उपलब्ध कराएंगे. ये सभी दुकानें एवं सेवाएं, राशन दुकानें सहित सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी. सभी मेडिकल स्टोर्स सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी. आवश्यकता पड़ने पर दवाई की होम डिलिवरी की जा सकेगी. इस आदेश के तहत् पूर्व के आदेशों एवं इस आदेश के तहत लॉकडाउन से छूट प्रदान किए गए कार्यालय, प्रतिष्ठान, सेवाओं के प्रमुखों की यह जिम्मेदारी होगी कि लॉकडाउन उपायों में सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग), स्वच्छता एवं इस संबंध में भारत सरकार, राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनिवार्य रूप से अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेंगे.
http://छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की रेल यात्रा का किराया देगी राज्य सरकार







