আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Published on: September 17, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन की अनुमति प्राप्त होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. सभी आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी. उक्त भर्ती प्रक्रिया में ऐसे आवेदक जिन्होंने वर्ष 2018 में में आवेदन किया था उन्हें पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख करते हुए फिर से नवीन फॉर्मेट में ऑनलाइन आवेदन करना होगा लेकिन उनसे दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. ऐसे पुराने आवेदक जो फिर से ऑनलाइन आवेदन नहीं करेंगे उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा.

https://जिले के लिए अब प्रमुखता से सामने आ रहा आदिवासी बाहुल क्षेत्र पिथौरा का नाम

अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं. उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की वन टाइम विशेष छूट के फलस्वरूप दिनांक 1 जनवरी 2021 की स्थिति में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी जिनकी आयु 34 वर्ष होगी, वे परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे. अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट होगी अर्थात दिनांक 1 जनवरी 2021 की स्थिति में अधिकतम आयु 39 वर्ष होगी वे परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र होंगे. नए नियम ‘छ्त्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक बल (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021’ के अंतर्गत लिखित परीक्षा को पर्याप्त महत्व दिया गया है.

https://स्वास्थ्य विभाग में रिक्त 3948 पदों में सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग की सहमति

प्रारंभिक लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. मुख्य लिखित परीक्षा में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा की दक्षता, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और एप्टिट्यूट टेस्ट से संबंधित होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नए भर्ती नियम के अनुसार आयोजित की जाएगी. जिसके तहत लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी. अभ्यर्थी के राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में प्रावीण्यता होने पर बोनस के रूप में 10 अंक प्रदान किए जाएंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now