रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने छत्तीसगढ़ मंडी समिति में 168 मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें मंडी निरीक्षक के 22 एवं उप निरीक्षक के 146 पद शामिल हैं. स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2021 को रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है. आवेदन में त्रुटि सुधार 5 से 9 अप्रैल तक किया जा सकता है.19 अप्रैल को व्यापमं की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा. इन पदों के लिए परीक्षा 29 अप्रैल 2021 को 8 जिला मुख्यालयों, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, कांकेर एवं दंतेवाड़ा में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई है. व्यापमं की वेबसाइट में 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है.
http://मनरेगा : जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर से फेंकवाया जा रहा
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए परीक्षा 21 से
रायपुर. कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 (पेपर दो), जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2020 (पेपर 1) एस.आई इन डी.पी, सी.ए.पी.एफ परीक्षा 2019 और स्टेनो ग्रेड सी एण्ड डी परीक्षा 2020 परीक्षा 21 मार्च से 1 अप्रैल तक ली जाएगी. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर के 4 परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी. कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए श्रीमती पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.







