रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग में 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि कर दी है. राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में उल्लेख किया गया है लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था. इस विज्ञापन की कण्डिका में यह उल्लेख था कि व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिनांक से एक वर्ष तक वैध होगी. कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है, इसलिए विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल की सूची में एक वर्ष की वृद्धि की है.
http://ढाई हजार रुपए रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं के पद पर दो लोगों की नियुक्ति
रायपुर. राज्य सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2018 के लिए आयोजित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुमारी माहेश्वरी तिवारी और हितेश कुमार की पदस्थापना सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं के पद पर कार्यालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर में की गई है. यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की गई है.
http://लूडो खेलते वक्त पैसों को लेकर हुआ विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या







