আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती

Published on: August 12, 2021
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने परिचारक (लाइन) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. मैदानी अमले के रूप में 1500 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. इसमें छत्तीसगढ़ के मूलनिवासियों को नौकरी मिलेगी. सीधी भर्ती के लिए कक्षा दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. आवेदन 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक www.cspc.co.in में लॉगइन करके जमा किए जा सकेंगे. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी. इन पदों पर भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा.

http://किसानों के लंबित अनुदानों के भुगतान के लिए बीज निगम अध्यक्ष ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी. उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है. इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 232 पद आरक्षित होंगे, शेष 668 पद अनारक्षित रहेंगे. उन्होने बताया कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विद्युत कार्यालयों के लिए होने वाली भर्ती में वहीं के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे. इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी. शेष सभी जिलों के विद्युत कार्यालयों में होने वाली भर्ती के लिए पूरे प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदाकर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जाएगा.

http://कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन की मिक्सिंग पर स्टडी को DCGI ने दी मंजूरी

जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित और 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. अंबिकापुर क्षेत्र के लिए अनुसूचित जाति के 07, अनुसूचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित और 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिए अनुसूचित जाति के 162, अनुसूचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित और 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायफंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now