আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डायल-112 की टीम पर शराबियों ने किया हमला, चालक सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

Published on: November 29, 2021
---Advertisement---

कोरबा. शराबियों ने रविवार देर रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमले में चालक सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर है. तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दर्जन भर से अधिक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार डायल-112 में तैनात कॉन्स्टेबल ईश कुमार पटेल, जयराम कंवर, राजेंद्र पटेल और सुरेंद्र कुर्रे की ड्यूटी रविवार रात मड़ई मेले में लगी थी. इसी दौरान कई युवक शराब के नशे में हुल्लड़ मचाते हुए दिखाई दिए. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना किया.

https://नशे में पाए जाने की पुष्टि, राजस्व निरीक्षक निलंबित

इस पर युवक आक्रोशित हो गए और विवाद शुरू हो गया. युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी. इस बीच अन्य युवक भी पहुंचे और पत्थर मारने लगे. पुलिसकर्मियों ने बचने का प्रयास किया तो युवकों ने उनसे जमकर मारपीट की. हमले में चालक ईश कुमार पटेल, कॉन्स्टेबल जयराम कंवर, राजेंद्र पटेल घायल हो गए. इनमें ईश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसके सिर पर चोट लगी है. किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई और कंट्रोल रूम को सूचना दी. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी की तलाश की जा रही है.

https://टीम इंडिया के हाथ से फिसली जीत, कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर हुआ खत्म

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now