नई दिल्ली. मशहूर डांसर और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा के डांस का तो हर कोई दीवाना है. वह आएदिन अपने लेटेस्ट डांस वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं. अब धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर एक नया वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो गया है. इस नए वीडियो में धनश्री वर्मा काफी फास्ट डांस मूव्स करती दिख रही हैं. इस वीडियो में वह ‘क्यूटीपाई’ गाने पर धांसू अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.
http://ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो कारोबारियों की मौत
धनश्री वर्मा की ड्रेस को लेकर भी तारीफें हो रही हैं. वह लाल कलर के लहंगे में बेहद प्यारी दिख रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-पहली डेट पर कहे ओके बाय. धनश्री वर्मा के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि धनश्री वर्मा एक फेमस यूट्यूबर हैं और उसके साथ ही वह एक डेंटिस्ट भी है. उन्होने 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से डिग्री ले रखी है. धनश्री वर्मा डांस एकेडमी भी चलाती हैं और युवा डांसर्स को तैयार करती हैं. देखिए वीडियो-
http://चाणक्य नीति : किसी पर भरोसा करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान










