नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और मशहूर यूट्यूबर व डांसर धनश्री वर्मा का गाना ‘ओए होए होए’ रिलीज हो गया है. इस गाने की खास बात ये है कि गाने में धनश्री वर्मा के साथ जस्सी गिल भी डांस कर रहे हैं. यह गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. सॉन्ग में जस्सी गिल और धनश्री की केमिस्ट्री देखने लायक है. ओए होए होए को हैप्पी रायकोटी ने लिखा है और अव्विसरा ने कंपोज किया है, दोनों ने इस सॉन्ग को परफेक्ट डांस पार्टी ट्रैक कहा है. जस्सी गिल और धनश्री वर्मा की ये जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है.
http://TVS Apache RTR 160 4V भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इसमें डांस और म्यूजिक का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा. निर्माण टी-सीरीज ने किया है. वहीं अरविंद खैरा ने इसे डायरेक्ट किया है. गाने को एक विशाल सेट पर फिल्माया गया है. बता दें कि धनश्री वर्मा ने पिछले साल 22 दिसंबर को स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी की थी. हाल में यह जोड़ी मालदीव में छुट्टियां बिताने गई थी. जहां से धनश्री ने कुछ फोटोज और डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे. ये डांस वीडियो देखते दी देखते वायरल हो गए थे. सुनिए गाना-
http://हथिनी की चिंघाड़ से थर्राए ग्रामीण, नवजात की सुरक्षा और भोजन-पानी के लिए घूम रही










