আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज, इंटेंस रोल में दिखाई दिए कार्तिक आर्यन

Published on: October 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन पत्रकार अर्जुन पाठक की भूमिका निभा रहे हैं. ट्रेलर में कार्तिक काफी इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशक राम माधवानी हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन को एक अलग तरह की भूमिका में देखा जा रहा है और यकीनन एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन ने फैन्स को हैरान कर दिया है. जाहिर सी बात है कि कार्तिक ने अब तक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है. ऐसे में ‘धमाका’ उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है.

https://Vivo Y3s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

गौरतलब है कि दर्शकों ने इस तरह के रोल में कार्तिक को पहले कभी नहीं देखा है. इस वजह से फैन्स उनके इस नए अवतार को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. ट्रेलर ने दर्शकों को हर उस चीज की झलक दी है, जो उन्हें फिल्म में देखने को मिलेगी. अभिनेता ने कैरेक्टर में खुद को पूरी तरह ढाल लिया है. ‘धमाका’ में कार्तिक एक सनकी एक्स न्यूज एंकर अर्जुन पाठक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे उसके रेडियो शो पर एक अलार्मिंग कॉल आता है और उसे करियर में वापसी का मौका दिखाई देता है. हालांकि, इससे उसे अपने विवेक की कीमत चुकानी पड़ सकती है.

https://छोटे से विवाद से बौखलाए 2 युवकों ने पीट-पीट कर महिला को मार डाला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now