আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धाकड़ का गाना She’s On Fire रिलीज, दिखा कंगना का दमदार अंदाज

Published on: May 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ का पहला गाना She’s On Fire रिलीज कर दिया गया है. गाने को कंगना और अर्जुन रामपाल पर फिल्माया गया है. बादशाह ने इस गाने को लिखा और कंपोज किया है. निकिता गांधी और बादशाह ने मिलकर इस गाने को गाया है. वीडियो में कंगना अपने एजेंट अग्नि अवतार में दमदार दिख रही हैं. फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले अर्जुन रामपाल बंदूक के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अर्जुन रामपाल एक बैड ब्वॉय वाला अंदाज दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कंगना अपनी परफॉर्मेंस से शो चुरा लेती हैं.

https://भारत में 47 लाख लोगों ने कोरोना से गंवाई जान, WHO के दावे पर केंद्र ने जताई कड़ी आपत्ति

कंगना के इस गाने के रिलीज़ होते ही फैन्स ने जमकर तारीफ की है. फैन्स उन्हें बॉस लेडी और बॉलरवुड फीमेल लेडी कहकर पुकार रहे हैं. लोग उन्हें ‘फायर’ कहकर भी बुला रहे हैं. एक फैन ने लिखा है- ये आग है, पूरे बॉलीवुड को जला डालेगी. बता दें कि फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के अलावा शाश्वत चटर्जी और दिव्या दत्ता लीड रोल निभा रहे हैं. कंगना के फैंस उनकी फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

https://भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही, मुख्यमंत्री ने कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now