रजिंदर खनूजा
पिथौरा. स्थानीय जनपद की ग्राम पंचायत देवसराल अफसरों एवं ग्राम सचिव की लापरवाही से पंचायतविहीन ग्राम बन गया है. ज्ञात हो कि नियमानुसार विकासखण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में 28 फरवरी को जनप्रतिनिधियों को विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाकर कार्यकाल प्रारंभ किया गया गया पर उक्त पंचायत में प्रथम सम्मेलन ही नहीं हुआ जिससे यहां वैधानिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है. जानकारी के अनुसार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवसराल में पंचायत सचिव को प्रथम सम्मेलन आयोजित कर कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया आयोजित की जानी थी. पर शुक्रवार को विकासखण्ड का उक्त ग्राम पंचायतविहीन हो गया. प्रशासन की इस लापरवाही से ग्रामीण खासे आक्रोशित हैं.
http://IndvsNZ : भारत की पहली पारी 242 रनों पर सिमटी, स्टंप्स तक न्यूजीलैंड 63/0
इस संबंध में देवसराल के पंचायत सचिव कैलाश प्रधान ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था. लिहाजा उन्होंने इसकी जानकारी सीईओ पिथौरा को दे दी थी पर उनकी लापरवाही से ही वहां अन्य कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे उक्त पंचायत का कार्यभार नहीं हो सका. दूसरी ओर स्थानीय जनपद पंचायत के सीईओ प्रदीप प्रधान ने बताया कि उन्हें सचिव ने कुछ भी जानकारी नहीं दी है. पर उन्हें पता है कि देवसराल ग्राम पंचायत में सम्मेलन आयोजित नहीं हुआ है जिसके कारण प्रतिनिधियों को प्रभार नहीं दिया जा सका है. अब क्या होगा? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन के बाद कार्रवाई की जाएगी.
http://Samsung Galaxy S10 Lite का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च
सचिव पर होगी कार्रवाई : बेलदार
इधर, पंचायत विभाग के उप संचालक एसआर बेलदार ने उक्त संबंध में बताया कि उक्त त्रुटि से देवसराल पंचायतविहीन हो गया है. शीघ्र ही नियमानुसार प्रथम सम्मेलन आयोजित कराया जाएगा एवं दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.







