पिथौरा. विकासखण्ड के ग्राम उतेकेल के समीप पंचायत प्रतिनिधियों के पुरजोर विरोध एवं एसडीएम कार्यालय से स्थगन के बावजूद डामर प्लांट को सप्ताह भर तक बंद कर पुनः प्रारम्भ कर सड़क ठेकेदार ने सीधे पंचायत एवं प्रशासन को चुनौती दी है. अब ग्रामीण प्रशासन की लचर कार्रवाई की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे. जानकारी के अनुसार ग्राम उतेकेल में कोटवारी जमीन में एक खेत के अंदर सड़क ठेकेदार द्वारा डामर प्लांट लगाया गया है. इस प्लांट को प्रारंभ करने के लिए नियमानुसार ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया और ना ही पर्यावरण विभाग से ही कोई प्रमाण पत्र लिया गया.
http://युवती के साथ 3 बच्चों के पिता का पेड़ पर लटका मिला शव, खुदकुशी की आशंका
ज्ञात हो कि मार्च माह में ग्रामीणों द्वारा स्थानीय एसडीएम कार्यालय में इस प्लांट पर आपत्ति दर्ज की थी जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने स्थगन दिया था. लिहाजा प्लांट को सांकरा पुलिस ने बंद करवा दिया था. पर रविवार को अचानक पुनः डामर प्लांट प्रारंभ कर दिया गया जिससे उतेकेल सहित आसपास का क्षेत्र प्रदूषित होने लगा है और कोरोना महामारी के समय ग्रामीणों के लिए ये आफत बनकर आया है.
अफसरों को बोलकर चालू करवा लेंगे
डामर प्लांट के स्थगन अवमानना के बाद पुलिस द्वारा प्लांट बंद करवाने पर प्लांट संचालक अजय साहू ने इस प्रतिनिधि को बताया था कि प्लांट सरकारी सड़क निर्माण के लिए है इसलिए वे अफसरों को बोलकर पुनः प्रारंभ करवा लेंगे. इस घटना से अब ग्रामीणों का मानना है कि शासन के अफसर पंचायत की अनापत्ति के बगैर आम लोगों को बीमार और परेशान करने वाले किसी भी कार्य की अनुमति कैसे दे सकते हैं. इसके लिए वे अब सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर गुहार लगाएंगे.
http://दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 125 किमी
रुपए के लेन-देन के वायरल वीडियो पर संतोषजनक ज़वाब नहीं, पटवारी सस्पेंड https://t.co/OouGlR66wv
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 20, 2021







