बिलासपुर. भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर की रंगदारी नहीं देने पर चार युवकों ने पिटाई कर दी. मामले में FIR के बाद चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक बिलासपुर डिप्टी कलेक्टर एआर टंडन अपने परिवार के साथ पेंड्रा इलाके के भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर दर्शन के लिए गए थे. दर्शन के बाद खाना बनाने के दौरान वहां चार युवक पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. डिप्टी कलेक्टर ने पैसा मांगने का कारण पूछा तो चारों गालियां देने लगे और धमकाया भी.
http://मां-बेटे ने दिलाई एक साथ परीक्षा, दोनों हुए सफल
इसके बाद पैसा देने से मना करने पर युवकों ने उनकी और दो रिश्तेदारों की पिटाई कर दी. मारपीट में उनकी पीठ, कान, और गले में चोट लगी. रिश्तेदार भी मारपीट में घायल हो गए. वहां मौजूद दर्शनार्थियों ने बीच बचाव किया, तब चारों वहां से भाग निकले. उन्होंने बेलगहना चौकी में एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद चारों आरोपियों रामकुमार गिलहरे, अमित गिलहरे, दीपक गिलहरे, गोलू गिलहरे को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि इससे पहले भी छह माह के दौरान जिले में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और तहसीलदार की पिटाई हो चुकी है.
http://जानकारी उपलब्ध नहीं कराया, तीन जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए अर्थदण्ड







