बागबाहरा. महासमुंद जिले का खल्लारी विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है. वर्तमान में जिला, ब्लॉक, नगर निगम, मंडलों का गठन करने वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है. खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के सर्व आदिवासी समाज के मंगतूराम ध्रुव, भेखलाल सबर, हीरालाल ठाकुर, जगसाय ठाकुर, पुनीतराम सबर, मयाराम दीवान, उमाशंकर ठाकुर, कंवल भारती, विजय ठाकुर, महंत सिंह ठाकुर, आशीष दीवान, जनपद सदस्य द्वय मंगलू ठाकुर, माधोराम मांझी, बलराम ध्रुव, धनमोतीन, बलराम ठाकुर सहित आदिवासी वर्ग से चुनकर आए दो दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधि और सामाजिक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,
http://छत्तीसगढ़ में 54 नए कोरोना मरीज मिले, अब 817 एक्टिव केस
जिले के प्रभारी कन्हैयालाल अग्रवाल, खल्लारी विधायक व्दारिकाधीश यादव तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर से मांग की है कि बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदिवासी समाज से ही बनाया जाए. कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की हित की बात करती है पर जब किसी पद पर बैठाया जाना होता है तब उस समय समाज की अनदेखी की जाती है यह उचित नहीं है. खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार से भी अधिक आदिवासी मतदाता हैं. ऐसे में ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज के किसी भी सदस्य को बनाया जाए यदि हमारी उपेक्षा की जाती है तो भविष्य में इसका गंभीर परिणाम देखने को मिलेगा. कांग्रेस के तमाम नेता, मंत्री और संगठन के नेता हमारी भावनाओं को समझें.
http://पतंजलि की कोरोना दवा पर आयुष मंत्रालय ने मांगी जानकारी, प्रचार पर लगाई रोक







