আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तुमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल हॉस्पिटल के रूप में उन्नयन की मांग, संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री का किया ध्यानाकर्षित

Published on: January 8, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर नगर पंचायत तुमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल हॉस्पिटल के रूप में उन्नयन करने ध्यानाकर्षित कराया है. श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को लिखे पत्र में बताया है कि जिला हॉस्पिटल महासमुंद, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध हो गया है लिहाजा जिला हॉस्पिटल का अस्तित्व शून्य हो गया है. चूंकि महासमुंद जिलला विस्तृत क्षेत्र एवं भौगोलिक दृष्टि से वनाच्छादित के साथ ही अधिक लंबाई वाला जिला है.

https://3 आईएफएस अधिकारियों का तबादला, चूड़ामणि कवर्धा के नए DFO

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की जरूरत है. महासमुंद में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की स्थिति में सौ बिस्तर जिला चिकित्सालय-सिविल हॉस्पिटल की आवश्यकता महसूस की जा रही है. उन्होंने बताया कि तुमगांव नगर पंचायत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित है और नगर पंचायत का समुचित विकास कराया जा रहा है. तुमगांव में जिला हॉस्पिटल प्रारंभ किए जाने की सभी सुविधाएं उपलब्ध है. वर्तमान में तुमगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है. स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन करते हुए सौ बिस्तर जिला चिकित्सालय-सिविल हॉस्पिटल प्रारंभ किए जाने की मांग आमजनों द्वारा की जा रही है. उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव का उन्नयन करने की मांग की है.

https://5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को नतीजे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now