महासमुंद. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झलप में क्षेत्रवासियों ने अधिकारी-कर्मचारियों के पदस्थापना की मांग की है. सोमवार को क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर्मचारियों की पदस्थापना कराए जाने ज्ञापन सौंपा. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने यहां अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना कराने उचित पहल करने का आश्वासन दिया. सोमवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर झलप क्षेत्र के नागरिकों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झलप में चिकित्सा अधिकारी नेत्र सहायक, फार्मासिस्ट, ड्रेसर, ग्रामीण सहायक चिकित्सक, वार्ड ब्याय, आया का पद रिक्त है.
https://खेत में मिले अज्ञात शव का मुक्तिधाम सेवा समिति ने किया अंतिम संस्कार
जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने में असुविधा हो रही है. गरीब परिवारों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. उन्होंने तत्काल यहां रिक्त पदों पर पदस्थापना की मांग करते हुए सरपंच किशन कोसरिया, सरेकेल सरपंच रागनी दीवान, लमकेश्वर साहू, जगजीवन सिंह, खिलावन साहू, आलोक नायक, जगत देवदास, सोनू राज, अतुल गुप्ता, भागीरथी साहू आदि के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पदस्थापना के लिए उचित पहल करने का आश्वासन देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने कहा है.
https://सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत







