मुंगेली. कृषि विभाग के उपसंचालक डीके ब्यौहार ने विकासखण्ड लोरमी के क्षेत्र लगरा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विमल कुमार पुरले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. विमल कुमार पुरले को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नाम जोड़ने व लाभ दिलाने के नाम पर रुपए की मांग किए जाने और रुपए लेते हुए सोशल मीडिया से पुष्टि होने के फलस्वरूप निलंबित किया गया है. उप संचालक ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुरले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आंचरण) नियम के विपरीत कृत्य पाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित किया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोरमी निर्धारित किया गया है.
https://अकेला पाकर चाचा और भाई करते थे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें, गिरफ्तार
पशुपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाने 15 फरवरी 2022 तक चलाया जाएगा अभियान
धमतरी. राज्य शासन के आदेशानुसार पशुपालन (डेयरी, बकरीपालन, शूकरपालन, कुक्कुट पालन) और मत्स्यपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है. उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. बघेल ने बताया कि यह अभियान 15 नवम्बर को प्रारम्भ हुआ, जो 15 फरवरी 2022 चलेगा. उन्होंने बताया कि विभाग को 11970 किसान प्रकरण बनाने का लक्ष्य मिला है. ज्ञात हो कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत पाशुपालकों को उनके पास उपलब्ध पशुधन आवर्ती व्यय चारा, दाना, दवाई, पानी और बिजली से होने वाले खर्च का किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट बनाया जाएगा. इसके तहत आवेदन भरने पशुपालक का आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक की छायाप्रति, दो रंगीन फोटोग्राफ की आवश्यकता होगी. इसके लिए विभाग द्वारा शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
https://प्रियंका के गाने पर इन दो लड़कियों ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल







