महासमुंद. कांग्रेस से जुड़े साहू समाज के लोग इस बार साहू समाज से ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. सामाजिकजनों का कहना है कि हमारी जनसंख्या 11-13 प्रतिशत है और हम कांग्रेस के प्रति निष्ठावान भी हैं. ऐसे में बागबाहरा विकासखण्ड के तीन ब्लॉक बागबाहरा शहर, बागबाहरा ग्रामीण या कोमखान में से एक में हमें जरूर स्थान मिलना चाहिए. कांग्रेस यदि साहू समाज को अवसर प्रदान नहीं करती है तो भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस मांग को लेकर शीघ्र ही साहू समाज का प्रतिनिधिमंडल जिले के प्रभारी कन्हैयालाल अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर से भेंट करेगा.
http://ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो वायरल, थाने में शिकायत
सामाजिकजनों के मुताबिक साहू समाज से सक्रिय कांग्रेसजनों में बागबाहरा ग्रामीण से बालेश साहू, टेनुराम साहू, गोकुल साहू, सेवाराम साहू, चंदूलाल साहू, तुलसी साहू, तारेश साहू, कबीर साहू, सुखरू साहू जैसे कर्मठ ईमानदार कांग्रेसी हैं. कोमाखान से भुवन साहू, प्रीतम साहू, सुंदर साहू मुनगासेर, चंद्रहास साहू, छगन साहू, कोमल साहू, सुफल साहू, राजाराम साहू हैं. बागबाहरा शहर से देवेश साहू, मनोहर साहू, एकेश्वर साहू, ओमप्रकाश साहू एलआईसी, मोहित साहू, नेहरू साहू, परमानंद साहू आदि में से ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
http://CSK ने शेयर किया अपनी टीम के धुरंधरों का फीमेल वर्जन, ऐसे दिखे धोनी-रैना







