बेमेतरा. जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत हल्का नम्बर 19 ग्राम रांका के पटवारी शंकरलाल नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके विरुद्ध एक किसान से ऋण पुस्तिका बनाने हेतु नकद राशि की मांग करने की शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को शो-काज नोटिस जारी किया गया था.
http://मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, निजी स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस वहन करेगी सरकार
पटवारी नेताम द्वारा निर्धारित तिथि तक अपने पक्ष मे कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया है. निलंबन अवधि में नेताम का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत किया गया है. इस दौरान उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने कहा है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी/अधिकारी यदि किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के काम करने मे हीलाहवाला करता है अथवा राशि की मांग करता है तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.
http://‘मोला उहीच लड़की चाही बात खतम’ का ऑडिशन और शूटिंग शीघ्र प्रारंभ होगी
http://खतरनाक डेल्टा+ में बदला डेल्टा वेरिएंट, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल को भी कर सकता है बेअसर







