पिथौरा. वन परिक्षेत्र के ग्राम अमोदीडीह के ग्रामीण उत्तर यादव के घर में 3 नग हिरण सींग मिलने से वन विभाग ने उस पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. विभागीय सूत्रों के अनुसार शनिवार अलसुबह पिथौरा वन विभाग के रेंजर जेके गंडेचा के नेतृत्व में विगत दिनों शिकारियों के करंटयुक्त फंदे में फंस कर मारे गए बायसन के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की गई. गिरना, सुखीपाली एवं अमोदीडीह में दी गई दबिश से अमोडीदीह के उत्तर कुमार पिता सुखदेव यादव (53) के घर से तीन हिरण के सूखे सींग बरामद किए गए.
https://नो-बॉल कंट्रोवर्सी : पंत-शार्दुल पर लगा जुर्माना, सहायक कोच पर एक मैच का बैन
उसके साथ ग्रामीणों ने भी बताया कि उत्तर कुमार यादव स्वयं शिकार भी नहीं करता और वह स्वयं भी शाकाहारी है. ग्रामीणों के अनुसार शिकारी कोई और ही है. दूसरी ओर स्थानीय रेंजर श्री गंडेचा ने बताया कि बायसन शिकार के अरोपियों की तलाश की जा रही है. आज अमोदीडीह के उत्तर कुमार से तीन सूखे हिरण सींग जब्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी के अनुसार उसने शिकार नहीं किया है बल्कि जंगल में पड़े सींग को उठा लाया था. उसे नहीं पता था कि यह अपराध है.
https://‘हीरोपंती 2’ का नया गाना रिलीज, एक बार फिर कृति संग व्हिसल बजाते दिखे टाइगर







