नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं और उनके फिटनेस वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका सुबह 6 बजे वर्कआउट करने पहुंची हैं. दीपिका के साथ ही इस वीडियो में सेलेब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यास्मीन कराचीवाला को भी देखा जा सकता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोप के साथ ट्रेनिंग के दौरान दीपिका अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के सॉन्ग लुंगी डांस के स्टेप्स करने लगती हैं.
http://महुआ शराब बनाते तीन गिरफ्तार, 20 लीटर शराब जब्त
यास्मीन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, वीकेंड मोटिवेशन. दीपिका पादुकोण एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं जो मेहनत करना और फन करना अच्छी तरह से जानती हैं. यही कारण है कि सुबह 6 बजे के वर्कआउट भी वे बेहतरीन बना देती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कुछ समय पहले फिल्म छपाक में नजर आई थीं. इस फिल्म के अलावा वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में काम कर रही हैं.
http://दीक्षांत समारोह की रिहर्सल के बाद छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
http://आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘लगा के वैसलीन’ रिलीज, देखिए वीडियो










