नई दिल्ली. प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की रिलीज डेट आउट हो गई है. फिल्म मेकर्स ने महा शिवरात्रि पर फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म का एक दिलचस्प नया पोस्टर शेयर किया है साथ ही ‘प्रोजेक्ट के’ की ऑफिशियल रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. फिल्म के लीड एक्टर प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘प्रोजेक्ट के’ की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए फिल्म का पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में धूल भरे बैकग्राउंड के बीच तीन लोगों अपनी बंदूकों के साथ एक हाथ पर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं. दरअसल पोस्टर काफी फ्यूचरिस्टिक लग रहा है.
https://महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, भोलेबाबा पूरी करेंगे हर मनोकामना
साथ ही पोस्टर पर लिखा है ‘दुनिया इंतजार कर रही है’ और फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी 2024 भी लिखी गई है. यानी ये फिल्म अगले साल मकर संक्रांति पर रिलीज होगी. इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं. यहां तक कि वैजयंती मूवीज ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया और सभी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं हैं. वहीं नए पोस्टर रिलीज के साथ ही फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है और वे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि ‘प्रोजेक्ट के’ नाग अश्विन के डायरेक्शन में बन रही एक फ्यूचरिस्टिक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है और इसे वैजयंती मूवीज की ‘ईयर स्पेशल फिल्म’ बताया जा रहा है.
https://IPL 2023 का शेड्यूल जारी, 31 मार्च से मचेगा धमाल










