আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विधायक देवती कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन

Published on: May 6, 2021
---Advertisement---

रायपुर. बस्तर के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा और विधायक देवती कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन हो गया. उनके निधन की खबर से शोक लहर दौड़ गई. दीपक राजधानी के एमएमआई अस्पताल में भर्ती थे. दंतेवाड़ा में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दीपक कर्मा को जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. फेफड़े में संक्रमण अधिक होने के बाद उन्हें रायपुर लाया गया था, यहाँ हॉस्पिटल में उनें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. आज तड़के करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

http://‘छिछोरे’ की एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को ही डॉक्टरों से बातचीत कर दीपक कर्मा का हालचाल पूछा था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपक कर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि- आज कोरोना ने कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है. यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है. वे बस्तर टाइगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के पुत्र थे. ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें. ॐ शांति.

http://राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगा इमरजेंसी केयर टेक्निशियन पाठ्यक्रम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now