पिथौरा. नगर के प्रमुख प्रतिष्ठित नागरिक एवं शीतला समाज के संरक्षक जीवराखन निषाद का आज सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया. वे 88 साल के थे. वे लगातार 20 वर्षों तक स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके देवेश निषाद के पिता थे. स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देवेश निषाद के पिता एवं नगर के मंडल जीवराखन निषाद के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है. अपने सुमधुर व्यवहार के धनी स्व. निषाद नगर के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनकी बात करीब सभी मानते थे एवं वे अधिकांश विवादों के मामलो में ग्राम सभा बुलाकर समस्या का समाधान करने में अग्रणी रहते थे. उनके निधन के से नगर को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके निधन पर स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनन्त सिंह वर्मा, बबलू सोनी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं सहित नगरवासियों ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.
http://धान उपार्जन चेकपोस्ट में ड्यूटी से अनुपस्थित 5 सहायक शिक्षक निलंबित
आयुष काढ़ा और पाम्प्लेट का नि:शुल्क वितरण
महासमुंद. कोविड-19 महामारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां जारी है. प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि विभाग से प्राप्त त्रिकूट चूर्ण काढ़ा का वितरण जिले के प्रमुख कार्यालयों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अधीन जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ए-सिम्टोमेटिक कोविड-19 धनात्मक रोगियों एवं होम आईसोलेशन रोगियों को काढ़ा एवं पाम्प्लेट वितरण किया जा रहा है. जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुखलाल पटेल ने बताया कि जिले के पांचों विकासखण्ड के संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र में अब तक 03 हजार 550 काढ़ा एवं पाम्प्लेट वितरण किया जा चुका है. आयुष काढ़ा पैकेट एवं पॉम्पलेट नि:शुल्क वितरण किया गया है. यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.
http://1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर







