আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Published on: October 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा ​​पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले के बाद आनन-फानन में मालवी मल्होत्रा को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मालवी के एक दोस्त ने ही उन पर ये जानलेवा हमला किया है. इस मामले को लेकर मुबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है. फिलहाल इलाज के बाद अब एक्ट्रेस की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

http://फेस्टिव सीजन में हीरो सुपर स्प्लेंडर पर मिल रहे हैं तीन आकर्षक ऑफर्स



रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात मालवी मल्होत्रा के एक पुराने दोस्त ने ही उनपर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से शरीर पर किए तीन वार किए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि हमले के बाद शख्स ने मालवी के चेहरे को टारगेट करने की कोशिश की. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को अपने हाथों से कवर कर बचाने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस मामले का जांच कर रही है. बता दें कि मालवी मल्होत्रा तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके साथ ही हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है. उन्होंने कलर टीवी पर उड़ान शो में भी काम किया है.

http://इंस्टाग्राम पर जैकलीन के हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, टॉपलेस फोटो शेयर कर कहा- थैंक्यू

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now