আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नहर में तैरता हुआ मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

Published on: May 15, 2022
---Advertisement---

कोरबा. एक युवक का नहर में तैरता हुआ शव मिला है. उसका पैर बंधा हुआ था. आशंका है कि उसकी हत्या की गई है. बाद उसके शव को नहर में फेंका गया है. जानकारी के मुताबिक सर्वमंगला मंदिर के पास एक नहर है. रविवार दोपहर लोग यहां नहाने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर नाले में बहते शव पर पड़ा था. बाद ये पूरा मामला पता चला है. शव देखने के बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी. खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंची टीम ने पहले शव नहर से बाहर निकाला.

https://शराब के लिए रुपए मांगा, पत्नी के इंकार करने पर पति ने कर दी पीट-पीटकर हत्या

बाद जांच करने पर पता चला कि युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच होगी. पुलिस ने यह भी देखा कि उसके पैर को किसी चीज से बांधा गया है. ऐसे में पुलिस ने शंका जाहिर की है कि उसकी पहले गला घोंटकर हत्या की गई है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस अब शव की पहचान करने में जुटी हुई है. आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. शव की पहचान होने के बाद ही उसका पीएम किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

https://फ्लैट में पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस का शव, पुलिस ने बताया सुसाइड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now