रायपुर. एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली है. अंदेशा है कि घरेलू विवाद में बच्चों की हत्या के बाद दंपती ने खुदकुशी की है. मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार बजरंग चौक निवासी पंकज जैन (45) का सीमेंट-सरिया का काम है. मकान के फर्स्ट फ्लोर में उनकी मां शारदा देवी (67) बड़े बेटे सोनल जैन के साथ रहती हैं. जबकि ग्राउंड फ्लोर पर पंकज अपनी पत्नी रुचि जैन (40), दो बच्चों बिट्टू जैन (11) और भय्यू जैन (8) के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम जब पंकज के भाई घर लौटे तो सभी की मौत का पता चला. उन्होंने खिड़की से देखा तो सबके शव मिले.
https://घर की खिड़की से लटकी मिली एक्ट्रेस की लाश, मर्डर या सुसाइड?
सूचना मिलने पर आला अधिकारी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई. दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस ने उसे तोड़ा और फिर कमरे में दाखिल हुई. अंदर बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था. उनके गले पर कपड़ा भी लिपटा था. पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था. जबकि फर्श पर पंकज जैन का अर्द्धनग्न शव पड़ा था. उनके सिर पर चोट के निशान थे. पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. किसी से विवाद की बात भी सामने नहीं आ रही है. प्रथम दृष्ट्या घटना की वजह पारिवारिक विवाद दिख रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
https://‘तहसील कार्यालय महासमुंद के राजस्व अधिकारी नहीं मानते लोक सेवा गारंटी अधिनियम’







