पिथौरा. समीप के जिला बलौदाबाजार अंतर्गत पुलिस चौकी बया क्षेत्र के ग्राम चेचरापाली में एक युवक की सड़ी-गड़ी लाश जंगल में पाई गई. प्रथमदृष्टया मामला शिकार हेतु लगाई गई करंटयुक्त तार में फंसने से हुई मौत का लगता है. ज्ञात हो कि मृतक युवक विगत 15 दिन से घर से लापता था. जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे. बहरहाल, बया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम हेतु कसडोल भेजा गया है. बया चौकी प्रभारी देवानंद माथुर ने बताया कि शनिवार शाम को चेचरापाली के सरपंच से सूचना मिली कि एक युवक की लाश रंगोरा के जंगल में है.
https://Himachal Election: भाजपा के घोषणा पत्र में स्कूटी, साइकिल, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा
सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव की शिनाख्त हेतु आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया. ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त चेचरापाली निवासी केशव बरीहा पिता मोतीराम बरिहा (32) के रूप में की. वह विगत 22 अक्टूबर से घर से बिना बताए कहीं चला गया था. जिस पर चौकी बया में 28 अक्टूबर को गुम इंसान कायम किया गया था. मृतक की पहचान उसके भाई ने उसके चप्पल व कपड़ों से की है. चौकी प्रभारी ने बताया कि लाश को देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि मृतक की मौत करंट से होना संभव है. घटना के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. बहरहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. आगे की जांच जारी है.
https://भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान 5 दिसंबर को
देवपुर रेंज पूर्व से ही शिकारियों के कब्जे में
गौरतलब है कि कसडोल का देवपुर रेंज शिकारियो के लिए स्वर्ग माना जाता है. इस परिक्षेत्र में एक डिप्टी रेंजर को रेंजर का प्रभार देने के बाद से ही शिकार के मामले पकड़े जाने ही लगभग बंद हो चुके हैं. इसके पूर्व इस प्रतिनिधि ने पिथौरा से कसडोल के बीच देवपुर रेंज के दो जांच नाकों का रियालिटी टेस्ट किया था, जिसमें आसानी से शिकारियों के करंटयुक्त फंदा लगाकर शिकार करने की बात सामने आई थी पर उच्च स्तर के वन अफसरों की मिलीभगत के चलते इस परिक्षेत्र को शिकारियों का स्वर्ग माना जाने लगा था.
https://VIDEO : शहनाज गिल ने गाया गाना, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल







