कवर्धा. रविवार को एक प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली. दोनों के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक पंडरिया के मझौली में नदी के किनारे एक पेड़ पर युवक और उसकी प्रेमिका की लाश लटकी मिली. पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर दोनों लटक गए. गांव वालों ने बताया कि कुछ लोग जब नदी के पास नहाने आए तो उनकी नजर पेड़ से लटकी लाशों पर पड़ी. पुलिस की टीम के पहुंचने के बाद शवों को उतारा गया. फॉरेंसिक टीम ने भी मुआएना किया.
घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो
पुलिस युवक और लड़की के घर वालों से पूछताछ कर रही है. ये जानकारी भी सामने आई कि युवक की तो पहले ही शादी हो चुकी थी. वो गांव की एक नाबालिग लड़की को दिल दे बैठा दोनों के बीच संबंध बने. इन्हीं सब बातों की वजह से युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. जिस लड़की से उसे प्यार हुआ वो नाबालिग थी. लड़की के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे. कुछ वक्त पहले लड़की के घर वालों का इसी बात पर युवक के साथ विवाद भी हुआ था.
http://सुशांत की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ का ट्रेलर रिलीज







