महासमुंद. देवी दर्शन के लिए घर से निकले शहर के दो युवकों की लाश आज सुबह ग्राम मुड़मार के पास पुलिया में मिली. ग्रामीण सुबह स्कूल से लगी पुलिया के नीचे बाइक सहित गिरे दोनों युवकों को देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गंजपारा के राम टॉकिजपारा निवासी बबलू सिंह पिता कप्तान सिंह (27) और मुकेश कुमार पिता कल्याण सिंह (45) सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक क्रमांक सीजी 06 जीए 0517 से देवी दर्शन के लिए जाने परिजनों को बताकर निकले थे.
http://8 प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखिए सूची
सुबह सोशल मीडिया में जब शहर के दो युवकों के मुड़मार में मिलने की खबर वायरल हुई तो परिजन भी मौके पर पहुंचे. मृतक बबलू के छोटे भाई रवि ने बबलू की शिनाख्त अपने बड़े भाई के रूप में की. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. ग्रामीणों के मुताबिक युवकों को रात में मोड़ अंधेरे के कारण नजर नहीं आया होगा जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई और घायल हो गए. घायल होने के बाद समय पर मदद न मिलने से युवकों की मौत हुई होगी.
http://नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, सभी मनोकामनाएं हो जाएगी पूरी







