আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेस्ट हाउसों में आएदिन शराब पार्टी से बढ़ी खास लोगों की परेशानी

Published on: September 5, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. नगर स्थित दो सरकारी रेस्ट हाउस अब धर्मशाला बन गए हैं. इन दोनों रेस्ट हाउस में हमेशा शराब पार्टी या किसी राजनीतिक दल की मीटिंग होती रहती है. जिससे अब आम लोग नहीं खास लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इस संबंध में पीडब्लूडी के एसडीओ से चर्चा हेतु संपर्क का प्रयास किया गया पर उन्होने मोबाइल रिसीव नहीं किया. जानकारी के अनुसार नियमानुसार सरकारी रेस्ट हाउस में प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य माना जाता है क्योंकि राज्य एवं केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक एवं पदाधिकारियों सहित राज्य एवं केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों के दौरे के दौरान उनकी सुविधा हेतु इन रेस्ट हाउस का उपयोग किया जाना है.

https://मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ एफआईआर, भूपेश ने कहा- कोई भी कानून से ऊपर नहीं

पर अब स्थानीय अफसरों के रवैये ने इन रेस्ट हाउस को एक धर्मशाला बना दिया है. अब चार दोस्त इकट्ठे होकर इन रेस्ट हाउस में ही पार्टी करते मिल जाएंगे. सामाजिक, राजनीतिक मीटिंगों हेतु भी इन रेस्ट हाउस का उपयोग हो रहा है. जिससे दौरे पर आने वाले उच्चाधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय अफसर इन पार्टीजनों से आग्रह कर एक कमरे की मांग कर अपने अफसरों को इसे उपलब्ध कराते हैं. बहरहाल, अब अफसर भी दबी जुबान से उक्त सरकारी रेस्ट हाउस के दुरुपयोग को रोकना चाहते हैं पर वर्तमान राजनीतिक पदाधिकारियों के रौब के कारण उनकी आवाज बधर नहीं आ पा रही है.

https://मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now